15 मार्च से शुक्रादित्य राजयोग पलटेगा इन 3 राशियों की किस्मत, करियर और धन में होगा बड़ा इजाफा!
यूपी तक
• 06:00 AM • 24 Feb 2026
15 मार्च 2026 को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही शुक्र के साथ उनकी युति से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह राजयोग मिथुन, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए तरक्की और धन लाभ के द्वार खोलेगा.
ADVERTISEMENT


1/7
|
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 15 मार्च 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे जहां विलासिता के कारक शुक्र देव पहले से मौजूद हैं. सूर्य और शुक्र की इस युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा जो कई राशियों के लिए भाग्य बदलने वाला साबित होगा.


2/7
|
जब सूर्य का तेज और शुक्र की सौम्यता एक साथ मिलते हैं तो मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और अपार धन-संपत्ति के योग बनते हैं. यह राजयोग विशेष रूप से उन लोगों के लिए फलदायी होता है जो कला, व्यवसाय या उच्च पदों पर कार्यरत हैं. आइए जानते हैं किन राशियों पर बरसेगी कृपा.
ADVERTISEMENT


3/7
|
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य योग वरदान की तरह है. कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है. बॉस और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा.यदि आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं या पार्टनरशिप में हैं तो यह समय भारी मुनाफा दिला सकता है.


4/7
|
तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं, इसलिए इस योग का सकारात्मक असर आप पर सबसे ज्यादा दिखेगा. अविवाहितों के लिए विवाह के सुंदर प्रस्ताव आ सकते हैं. जो लोग नौकरी परिवर्तन की सोच रहे हैं, उन्हें मनचाहा अवसर मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुख-सुविधाओं में निवेश करेंगे.
ADVERTISEMENT


5/7
|
चूंकि यह राजयोग मीन राशि में ही बन रहा है. इसलिए इस राशि के जातकों को सबसे अधिक आर्थिक लाभ होगा. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बड़ी सैलरी वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी.


6/7
|
इस अवधि में मिथुन, तुला और मीन राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.निवेश के लिए भी यह समय उत्तम है. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और समाज में आपका कद बढ़ेगा. 15 मार्च के बाद का समय आपके सुनहरे भविष्य की नींव रख सकता है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
शुक्रादित्य योग का पूर्ण लाभ लेने के लिए इस दौरान सूर्य देव को जल अर्पित करें और शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें. हालांकि, सफलता के उत्साह में अति-आत्मविश्वास से बचें और अपने फैसलों में धैर्य बनाए रखें.
ADVERTISEMENT










