सूर्य का मेष में प्रवेश पड़ेगा भारी, मंगल-केतु के प्रभाव से इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

यूपी तक

13 Apr 2026 (अपडेटेड: 13 Apr 2026, 05:07 PM)

14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे विशेष ज्योतिषीय संयोग बनेगा. इस बदलाव का प्रभाव खासतौरकुछ राशि वालों के जीवन पर देखने को मिल सकता है, इसलिए इन राशियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

follow google news
1

1/7

|

14 अप्रैल का दिन ज्योतिष के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दिन सूर्य एक साथ राशि और नक्षत्र दोनों बदलेंगे, जिससे कई राशियों के जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है.
 

2

2/7

|

इस दिन सूर्य मंगल की राशि मेष और केतु के स्वामित्व वाले अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में मंगल और केतु दोनों को अग्नि तत्व से जुड़ा और तेज प्रभाव वाला ग्रह माना जाता है, इसलिए इसका असर कुछ राशियों पर ज्यादा दिखाई दे सकता है.
 

3

3/7

|

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, इस परिवर्तन से कुछ राशियों के आत्मबल और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जबकि कुछ राशि वालों को चुनौतियों और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है.
 

4

4/7

|

कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. इस दौरान नौकरी या करियर से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा. साथ ही पारिवारिक और वैवाहिक रिश्तों में मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी होगा.
 

5

5/7

|

तुला राशि वालों के लिए यह संयोग चुनौतियां बढ़ाने वाला माना जा रहा है. काम में आलस या टालमटोल की आदत नुकसान पहुंचा सकती है. इस समय सकारात्मक सोच बनाए रखना और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी रहेगा.
 

6

6/7

|

मकर राशि के लोगों के जीवन में इस दौरान कामकाज से जुड़ी जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं. मानसिक तनाव और चिंता बढ़ने की संभावना है. साथ ही चोट या दुर्घटना से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
 

7

7/7

|

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सूर्य से जुड़े मंत्रों का जाप करना और नियमित पूजा-पाठ करना लाभकारी माना गया है. इससे मानसिक संतुलन बनाए रखने और नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी