Surya Gochar 2026: 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में करेंगे गोचर, 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहना होगा बहुत सावधान!
अभय राठौर
14 Nov 2026 (अपडेटेड: 14 Nov 2026, 01:59 PM)
वैदिक ज्योतिष के अनुसार 16 नवंबर 2026 को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं. ग्रहों के राजा सूर्य का यह राशि परिवर्तन 16 दिसंबर तक रहेगा. इस दौरान मिथुन, तुला और धनु राशि वालों को सेहत, धन, नौकरी और व्यापार के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी. इन तीन राशियों के जातकों को पारिवारिक विवाद, आर्थिक नुकसान और कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के गोचर को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है. 16 नवंबर 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य, तुला राशि की अपनी यात्रा समाप्त करके वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव 16 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे. सूर्य की इस चाल का सभी 12 राशियों के मान-सम्मान और करियर पर गहरा प्रभाव पड़ेगा.


2/7
|
सूर्य का यह राशि परिवर्तन जहां कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, वहीं 3 विशेष राशियों के लिए यह गोचर कई चुनौतियां लेकर आने वाला है. 16 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच इन राशियों को अपने स्वास्थ्य, करियर, धन और रिश्तों को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं.
ADVERTISEMENT


3/7
|
पहली- मिथुन राशि के जातकों के छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा. इस अवधि में आपके कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. इसलिए ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें और अपना ध्यान भटकने न दें. गुस्से में आकर लिया गया कोई भी फैसला या दिया गया तीखा जवाब आपको भारी नुकसान पहुंचा सकता है.


4/7
|
मिथुन राशि वाले सेहत का रखे ध्यान
मिथुन राशि वालों को इस गोचर के दौरान अपनी सेहत, खासकर पेट से जुड़ी बीमारियों को बिल्कुल भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए. पारिवारिक जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है. माता के परिवार वालों से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें. इस दौरान सिर्फ धैर्य और समझदारी से काम लेना ही आपके लिए बेहतर होगा.
ADVERTISEMENT


5/7
|
दूसरी- तुला राशि के दूसरे भाव यानी 'धन और वाणी' में सूर्य का प्रवेश होने जा रहा है. इस दौरान आपकी भाषा थोड़ी कठोर हो सकती है. गुस्से में आकर कहे गए आपके कड़वे शब्द परिवार और करीबियों के साथ आपके रिश्ते बिगाड़ सकते हैं. इसलिए अगले एक महीने तक बातचीत के दौरान बहुत ही नरमी बरतें और सोच-समझकर बोलें.


6/7
|
तुला राशि वाले रखें ये ध्यान
तुला राशि के जातकों को इस समय धन से जुड़े मामलों में बहुत फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा. बिना पूरी जानकारी के कोई भी बड़ा निवेश न करें. यदि आप कारोबारी हैं तो नए सौदे या बड़े लेन-देन में अत्यधिक सावधानी बरतें. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी आर्थिक निर्णय आपको बड़े घाटे में डाल सकता है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
तीसरी- धनु राशि वालों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपके भीतर ऊर्जा और आत्मविश्वास तो बढ़ेगा, लेकिन 'ओवरकॉन्फिडेंस' में आकर गलतियां करने से बचें. विशेष रूप से विदेश से जुड़े व्यापार में किसी भी डील को बिना शर्तें पढ़े पक्का न करें. पैसों के बड़े लेन-देन में जल्दबाजी न करें और जानकारों की सलाह जरूर लें.
ADVERTISEMENT

