15 साल पुराना था रिश्ता... रेखा की इस बात से था सुमित नाराज, कार में मिली दोनों की बॉडी

यूपी तक

• 04:25 PM • 14 Feb 2026

UP News: नोएडा के चर्चित सुमित-रेखा मर्डर केस की 9 बड़ी बातें. 15 साल पुराने प्यार का हुआ खूनी अंत. सबसे बड़ा सवाल यही है कि सुमित के पास कहां से आई थी पिस्टल?

follow google news
1

1/9

|

नोएडा के वेलेंटाइन डे मर्डर-सुसाइड केस में पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि सुमित और रेखा एक-दूसरे को पिछले 15 साल से ज्यादा समय से जानते थे. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
 

2

2/9

|

सुमित और रेखा एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन रेखा की शादी कहीं और तय हो गई थी.प्रेमी सुमित इसी बात से नाराज था और उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम देने का फैसला किया.
 

3

3/9

|

जिस कार में दोनों की लाशें मिलीं वह अंदर से पूरी तरह बंद थी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गाड़ी लॉक होने के कारण हालात और भी संदिग्ध नजर आए. 
 

4

4/9

|

पुलिस ने सुमित के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बंदूक और लगभग 6 से 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. पुलिस ने गाड़ी को एविडेंस के तौर पर अपने कब्जे में ले लिया है. 
 

5

5/9

|

जांच के मुताबिक, सुमित ने पहले अपनी 15 साल पुरानी प्रेमिका रेखा को गोली मारी और उसके बाद उसी पिस्टल से खुद को भी उड़ा लिया.
 

6

6/9

|

नोएडा पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुमित के पास यह अवैध बंदूक और इतनी संख्या में गोलियां कहां से आईं? पुलिस इस 'हथियार सप्लाई' के सोर्स का पता लगा रही है. 
 

7

7/9

|

पुलिस मृतकों के परिजनों से लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या पिछले कुछ दिनों में सुमित के व्यवहार में कोई बदलाव था या उसने ऐसा कोई संकेत दिया था. 
 

8

8/9

|

पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि क्या सुमित पर किसी और व्यक्ति या परिस्थिति का दबाव था, जिसने उसे इतना बड़ा और आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर किया.
 

9

9/9

|

14 फरवरी को हुई इस क्रूर वारदात ने पूरे नोएडा को दहला दिया है. पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है ताकि इस हत्याकांड और आत्महत्या की पूरी सच्चाई सामने आ सके. 

रिलेटेड फोटो गैलरी