होने वाले दामाद संग लिव-इन में रहती थी सास अनीता, अब बोली राहुल ने मुझे टॉयलेट तक के लिए...

शिवम सारस्वत

• 11:51 AM • 13 Feb 2026

अलीगढ़ की चर्चित अनिता देवी ने कैमरे के सामने आकर राहुल पर बंधक बनाकर रखने, मारपीट करने और 5.50 लाख रुपये व चांदी हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. बहनोई के साथ भागने के आरोपों को नकारते हुए उन्होंने पुलिस से न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

follow google news
1

1/8

|

अलीगढ़ की चर्चित सास अनिता देवी ने कैमरे के सामने आकर अपनी सफाई दी है. हाल ही में उनके होने वाले दामाद राहुल ने आरोप लगाया था कि अनिता दो लाख रुपये और जेवर लेकर अपने बहनोई के साथ भाग गई हैं लेकिन अनिता ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है.
 

2

2/8

|

गौरतलब है कि करीब 10 महीने पहले अनिता देवी अपनी बेटी की शादी से पहले ही अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग गई थीं. अब दोनों ही पक्ष मीडिया के सामने आकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं.
 

3

3/8

|

अनिता का दावा है कि राहुल उन्हें कमरे में बंद रखता था और बाहर जाने तक की अनुमति नहीं देता था. उन्होंने कहा कि उन्हें टॉयलेट के लिए भी बाहर नहीं जाने दिया जाता था और कमरे के अंदर ही बर्तन का इस्तेमाल करने को मजबूर किया जाता था.
 

4

4/8

|

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल उनके साथ मारपीट करता था और डंडों से पीटता था. अनिता के मुताबिक, उनके पास करीब 5.50 लाख रुपये नकद और आधा किलो चांदी थी, जिसे राहुल और उसकी मां ने हड़प लिया. 
 

5

5/8

|

यही नहीं अनिता ने राहुल पर और भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह महिलाओं को बेचने का अवैध धंधा करता है और कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुका है. उन्होंने यहां तक कहा कि राहुल ने अपने ही परिवार की महिलाओं के साथ गलत हरकतें की हैं.
 

6

6/8

|

बहनोई के साथ भागने के आरोपों को नकारते हुए अनिता ने कहा कि वह किसी के साथ फरार नहीं हुईं, बल्कि एक पड़ोसी की मदद से ताला खुलवाकर अपनी जान बचाकर वहां से निकलीं हैं. उन्होंने बहनोई को निर्दोष बताया और कहा कि वह गुजरात में गाड़ी चलाने वाला एक गरीब व्यक्ति है.
 

7

7/8

|

अपनी बेटी की शादी से पहले राहुल के साथ जाने के फैसले पर अनिता ने गहरा पछतावा जताया. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने किए पर बहुत अफसोस है और वह मानसिक रूप से काफी पीड़ा में हैं.
 

8

8/8

|

अनिता ने साफ कहा कि वह अब राहुल के पास वापस नहीं जाना चाहतीं. उनके अनुसार, उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है और अब वह अपनी जिंदगी खुद जीना चाहती हैं. उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग करते हुए राहुल को कड़ी सजा दिलाने की अपील की है.

रिलेटेड फोटो गैलरी