देर रात नोएडा के स्पा सेंटरों में चल रहा था गलत काम! कई लड़के और लड़कियों को...

भूपेंद्र चौधरी

14 Feb 2026 (अपडेटेड: 14 Feb 2026, 04:44 PM)

नोएडा के सेक्टर-50 में देर रात तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की. थाना सेक्टर-49 पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की टीम ने कार्रवाई करते हुए कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया.

follow google news
1

1/7

|

देर रात नोएडा के सेक्टर-50 इलाके में तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस के अनुसार ये स्पा सेंटर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे और इनके खिलाफ पहले से शिकायतें मिल रही थीं.
 

2

2/7

|

यह कार्रवाई थाना सेक्टर-49 पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसने देर रात विशेष अभियान चलाकर एक साथ तीनों स्थानों पर रेड की.
 

3

3/7

|

पुलिस को इन स्पा सेंटर्स में अवैध गतिविधियों के संचालन की लगातार सूचना मिल रही थी. शिकायतों के सत्यापन के बाद संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी को अंजाम दिया. 
 

4

4/7

|

बता दें कि कार्रवाई के दौरान मौके से कई युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया है. सभी को थाना सेक्टर-49 लाकर पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क और गतिविधियों की सच्चाई सामने आ सके.
 

5

5/7

|

छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. पुलिस ने स्पा सेंटरों के लाइसेंस, पंजीकरण दस्तावेज और अन्य आधिकारिक रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच की है. 
 

6

6/7

|

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित स्पा सेंटर निर्धारित नियमों और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन किए बिना संचालित किए जा रहे थे, जो कानूनी रूप से गंभीर उल्लंघन माना जाता है.
 

7

7/7

|

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए महिलाओं और पुरुषों से पूछताछ जारी है और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित स्पा पार्लरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

रिलेटेड फोटो गैलरी