निवेशकों को लगा बड़ा झटका: बाजार खुलते ही इतना सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें 10 ग्राम सोने का लेटेस्ट रेट
यूपी तक
• 12:26 PM • 16 Feb 2026
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर 16 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई.
ADVERTISEMENT


1/6
|
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. शुक्रवार को मामूली तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज सोमवार को बाजार खुलते ही दोनों धातुओं के भाव फिर से भारी गिरावट के साथ लुढ़क गए.


2/6
|
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में आज 3.49% की तेज गिरावट दर्ज की गई. इसके परिणामस्वरूप चांदी के भाव 8738 रुपये नीचे आ गए हैं और यह अब 235668 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है.
ADVERTISEMENT


3/6
|
29 जनवरी को चांदी का भाव अपने ऑल-टाइम हाई 420048 रुपये तक पहुंच चुका था. आज के मौजूदा भाव के मुकाबले यह लगभग 184380 रुपये सस्ता हो गया है.


4/6
|
सोने के दामों में आज 1.06% की गिरावट देखी गई. सोना 1647 रुपये फिसलकर आज 154300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है जो निवेशकों के लिए चिंताजनक संकेत है.
ADVERTISEMENT


5/6
|
29 जनवरी को सोने का भाव 193096 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर था. वर्तमान भाव में यह करीब 38796 रुपये नीचे आ चुका है. ये पिछले आंकड़ों के मुकाबले भारी गिरावट है.


6/6
|
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 16 फरवरी को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. तााजा अपडेट के अनुसार, सोना 154300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी 235668 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










