झांसी में पति ने खुद अपने मां-बाप को बताया पत्नी का हत्यारा, ये केस सिर चकरा देगा!

यूपी तक

• 03:43 PM • 18 Apr 2026

Jhansi Crime News: झांसी मेडिकल कॉलेज में 25 वर्षीय रोशनी वर्मा की संदिग्ध मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच हुई हिंसक झड़प का पूरा विवरण. जानिए क्यों पति ने अपने ही परिवार पर लगाया हत्या का आरोप और क्या है दहेज का पूरा मामला.

follow google news
1

1/7

|

झांसी मेडिकल कॉलेज परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब 25 साल की रोशनी वर्मा की मौत के बाद उसके मायके और ससुराल वाले आपस में बुरी तरह भिड़ गए.
 

2

2/7

|

विवाद इतना गहरा गया कि परिसर के अंदर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा.
 

3

3/7

|

रोशनी वर्मा की मौत का मामला तब नया मोड़ ले गया जब उसके पति सुनील वर्मा ने अपने ही माता-पिता और भाई पर पत्नी की हत्या का गंभीर आरोप लगा दिया.
 

4

4/7

|

पति सुनील का दावा है कि छोटे भाई की शादी के दौरान ससुराल वालों ने रोशनी के जेवर उतरवा लिए थे और विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया जिससे उसकी जान चली गई.
 

5

5/7

|

मृतका की मां तुलसा ने 2021 से चल रहे दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया कहा- ससुराल वालों ने बेटी का मंगलसूत्र तक छीन लिया था.
 

6

6/7

|

वहीं ससुर गनेश प्रसाद ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेटे की साजिश करार दिया और अस्पताल में हुई मारपीट के लिए मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया.
 

7

7/7

|

मेडिकल चौकी प्रभारी मोहित राणा ने स्थिति संभाली. घटना निवाड़ी (MP) से संबंधित होने के कारण मामला अब एमपी पुलिस को सौंपा जा रहा है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी