Bada Mangal 2026: शनि दोष से मुक्ति और हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बड़ा मंगल के दिन अपनाएं ये उपाय
यूपी तक
• 05:17 PM • 04 May 2026
Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल 5 मई से शुरू हो रहा है, जो हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. इस दिन सुंदरकांड पाठ, पीपल के नीचे दीपदान और दान-पुण्य करने से शनि दोष व साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है. जानें बड़ा मंगल का महत्व, राम-हनुमान मिलन की कथा और बुढ़वा मंगल से जुड़े वो उपाय जो आपके जीवन की बाधाओं को दूर कर सुख-समृद्धि लाएंगे.
ADVERTISEMENT


1/7
|
इस साल 5 मई से ज्येष्ठ महीने के बड़े मंगल की शुरुआत हो रही है. धार्मिक दृष्टिकोण से यह दिन पवनपुत्र हनुमान की साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. भक्तों के लिए यह समय जीवन में मंगलकारी बदलाव लाने और कष्टों को हरने वाला है.


2/7
|
बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा करने से शनि देव के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं. अगर आप शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान हैं तो बजरंगबली की शरण में जाने से आपको मानसिक और शारीरिक शांति मिल सकती है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है. पवित्र मन से की गई यह साधना भक्तों के भीतर साहस का संचार करती है और भय को दूर भगाती है.


4/7
|
बड़ा मंगल की शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली के ग्रह दोष शांत होते हैं और रुके हुए कार्य सिद्ध होने लगते हैं.
ADVERTISEMENT


5/7
|
इस पावन अवसर पर दान का विशेष महत्व है. काले तिल, उड़द की दाल, काला कपड़ा या लोहे की वस्तुओं का दान करें. इसके अलावा, बूंदी का प्रसाद बनाकर वितरित करने से हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.


6/7
|
ज्येष्ठ मास के इन मंगलों को 'बड़ा मंगल' इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसी दौरान त्रेतायुग में भगवान राम और हनुमान जी की पहली भेंट हुई थी. यही कारण है कि यह पूरा महीना भक्तों के लिए भक्ति और शक्ति का संगम बन जाता है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
एक अन्य कथा के अनुसार, इसी दिन हनुमान जी ने वृद्ध वानर का रूप लेकर भीम के अहंकार को नष्ट किया था. इसलिए इसे 'बुढ़वा मंगल' भी कहते हैं. इस दिन पूजा करने से व्यक्ति को विनम्रता और असीम शक्ति प्राप्त होती है.
ADVERTISEMENT










