Shukra Gochar 2026: 20 मई से राहु के नक्षत्र में आएंगे शुक्र, इन 4 राशियों की अचानक चमकेगी किस्मत
यूपी तक
• 04:15 PM • 02 May 2026
Shukra Gochar 2026: 20 मई 2026 को शुक्र का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर वृषभ, कन्या, तुला और मीन राशि के लिए धन और सौभाग्य के द्वार खोलेगा. राहु के नक्षत्र में शुक्र का यह प्रवेश अचानक आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और लग्जरी लाइफ की इच्छाएं पूरी कर सकता है.
ADVERTISEMENT


1/6
|
द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 मई 2026 को ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में इस गोचर को बेहद प्रभावशाली माना जाता है जो धन, सुख-सुविधाओं और आकर्षण में भारी वृद्धि ला सकता है.


2/6
|
आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, जो अचानक होने वाली घटनाओं और लाभ के लिए प्रसिद्ध हैं. शुक्र और राहु के इस विशेष प्रभाव से आय के नए स्रोत खुलेंगे और मीडिया या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को शानदार सफलता मिल सकती है.
ADVERTISEMENT


3/6
|
शुक्र का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि अचानक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और नौकरी में आपकी स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी.


4/6
|
कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक राहत का समय आ गया है जहां निवेश से बेहतरीन रिटर्न मिलने की उम्मीद है. ऑफिस में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा और कला या मीडिया से जुड़े लोगों को करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके प्राप्त होंगे.
ADVERTISEMENT


5/6
|
तुला राशि वालों के लिए यह समय भाग्य को मजबूती देने वाला है, जिससे रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता के साथ-साथ समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और रिश्तों में सकारात्मकता आएगी.


6/6
|
मीन राशि के जातकों के लिए अचानक धन प्राप्ति के द्वार खुलेंगे और पुराने निवेश भी मुनाफा देंगे. करियर में प्रगति के नए रास्तों के साथ ही वैवाहिक जीवन में बेहतर सामंजस्य और मधुरता देखने को मिलेगी.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










