Gajlakshmi Rajyog 2026: गुरु-शुक्र की युति से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगी अपार दौलत
यूपी तक
• 06:00 AM • 03 May 2026
Gajalakshmi Rajyog: 10 जून 2026 को गुरु और शुक्र की युति से बनने जा रहा है 'गजलक्ष्मी राजयोग'. यह दुर्लभ ज्योतिषीय घटना मेष, कर्क, सिंह, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए अपार धन, करियर में उन्नति और सुख-समृद्धि के द्वार खोलेगी.
ADVERTISEMENT


1/7
|
ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 10 जून 2026 को गुरु और शुक्र 0 डिग्री पर आकर युति करेंगे जिससे बेहद शुभ 'गजलक्ष्मी राजयोग' का निर्माण होगा. यह दुर्लभ स्थिति सुख, समृद्धि और सफलता के नए द्वार खोलने वाली साबित होगी.


2/7
|
देवगुरु बृहस्पति धन और ज्ञान के कारक हैं. वहीं शुक्र भौतिक सुखों के स्वामी हैं. जब ये दोनों ग्रह साथ आते हैं, तो व्यक्ति के व्यक्तित्व, रिश्तों और आर्थिक पक्ष में सकारात्मक बदलाव आते हैं और बड़े फैसले लाभदायक सिद्ध होते हैं.
ADVERTISEMENT


3/7
|
यह राजयोग मेष राशि में ही बन रहा है, जिससे आपको अचानक धन लाभ और पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में नई डील के साथ आपकी पर्सनैलिटी लोगों को आकर्षित करेगी और प्रेम जीवन मधुर होगा.


4/7
|
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में बड़ी सफलता लेकर आएगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी. नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है.
ADVERTISEMENT


5/7
|
सिंह राशि वालों के लिए यह योग भाग्य को बलवान बनाएगा, जिससे लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. आर्थिक सुधार के साथ विदेश यात्रा के योग बनेंगे और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.


6/7
|
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय बिजनेस पार्टनरशिप में भारी मुनाफे का संकेत दे रहा है. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी और किसी नए प्रोजेक्ट के माध्यम से आपको समाज में नई पहचान मिल सकती है.
ADVERTISEMENT


7/7
|
धनु राशि वालों के लिए यह समय रचनात्मक कार्यों में बड़े मौके दिलाएगा और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है.
ADVERTISEMENT










