पति भी IAS, खुद IIT-IIM से पढ़ीं और 13 साल तक संभाली जिम्मेदारी, फिर अब दिव्या मित्तल ने क्यों छोड़ी आईएएस की नौकरी?
आशुतोष चौबे
• 11:16 AM • 30 Aug 2026
IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है. उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की अधिकारी रहीं दिव्या ने IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई की. उनके पति गगनदीप सिंह भी 2011 बैच के IAS अधिकारी हैं.
ADVERTISEMENT


1/7
|
उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद IAS से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के समय वह उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक उनकी मौजूदा पोस्टिंग 6 मई 2026 से विशेष सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के तौर पर थी. इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल चर्चा में हैं. उन्होंने अपने 13 साल के प्रशासनिक सफर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट भी साझा की है.


2/7
|
उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अनुसार, दिव्या मित्तल का जन्म 23 नवंबर 1983 को हुआ था और उनका होम डिस्ट्रिक्ट नई दिल्ली है. उन्होंने IIT दिल्ली से B.Tech और IIM बेंगलुरु से PGDM किया है. दिव्या मित्तल ने 2 सितंबर 2013 को IAS जॉइन किया था और 2 सितंबर 2015 को IAS में उनकी कन्फर्मेशन हुई. सिविल सेवा में आने से पहले वह लंदन में काम कर चुकी थीं, लेकिन बाद में भारत लौटकर उन्होंने सिविल सेवा को अपना करियर चुना.
ADVERTISEMENT


3/7
|
दिव्या मित्तल ने मसूरी स्थित LBSNAA में IAS का प्रशिक्षण लिया. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पूरे दो साल के प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बैच के एक IAS की ट्रेनिंग ले रहे अधिकारी को दिए जाने वाले अशोक बंबावले पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने लंदन में नौकरी की थी. इसके बाद वह भारत लौटीं और UPSC की तैयारी शुरू की, जिसके बाद IAS अधिकारी बनीं.


4/7
|
IAS अधिकारी के तौर पर दिव्या मित्तल की पहली पोस्टिंग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, मेरठ के रूप में हुई. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, वह 27 नवंबर 2015 से 2 मई 2017 तक इस पद पर रहीं. इसके बाद 3 मई 2017 से 17 अप्रैल 2018 तक गोंडा में चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर रहीं. फिर 17 अप्रैल 2018 से 15 फरवरी 2019 तक कानपुर नगर में यूपीएसआईडीसी की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया.
ADVERTISEMENT


5/7
|
15 फरवरी 2019 को दिव्या मित्तल को बरेली डेवलपमेंट अथॉरिटी की वाइस चेयरमैन बनाया गया. वह 11 सितंबर 2020 तक इस पद पर रहीं. इसके बाद 11 सितंबर 2020 को उन्हें संत कबीर नगर का जिलाधिकारी एवं कलेक्टर बनाया गया, जहां उन्होंने 17 सितंबर 2022 तक जिम्मेदारी संभाली. 17 सितंबर 2022 को उन्हें मीरजापुर का जिलाधिकारी एवं कलेक्टर बनाया गया और वह 1 सितंबर 2023 तक इस पद पर रहीं.


6/7
|
मीरजापुर से हटने के बाद 4 सितंबर 2023 से 1 फरवरी 2024 तक दिव्या मित्तल लखनऊ में वेटिंग में रहीं. इसके बाद 1 फरवरी 2024 से 13 जुलाई 2024 तक उन्होंने लखनऊ में CEO, UPRRDA के तौर पर काम किया. 13 जुलाई 2024 को उन्हें देवरिया का जिलाधिकारी एवं कलेक्टर बनाया गया. वह 6 मई 2026 तक इस पद पर रहीं. इसके बाद 6 मई 2026 को उनकी पोस्टिंग उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के तौर पर हुई, जो उनकी IAS सेवा की आखिरी पोस्टिंग रही.
ADVERTISEMENT


7/7
|
दिव्या मित्तल के पति गगनदीप सिंह भी IAS अधिकारी हैं और वह 2011 बैच के IAS हैं. दोनों ने शादी के बाद लंदन में नौकरी जॉइन की थी, लेकिन नौकरी में मन नहीं लगा और वे भारत लौट आए. इसके बाद दोनों ने दिल्ली में IAS की तैयारी शुरू की. गगनदीप सिंह ने 2011 में UPSC क्वॉलिफाई किया, जबकि दिव्या मित्तल ने 2013 में UPSC क्वॉलिफाई किया.
ADVERTISEMENT










