मनीप्लांट की एक गलत दिशा बना सकती है कंगाल, जानें धन लाभ के लिए इसे रखने का सही कोना
यूपी तक
• 06:00 AM • 19 Feb 2026
घर में मनीप्लांट रखना केवल हरियाली नहीं बल्कि धन और समृद्धि को आमंत्रित करना है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में लगा मनीप्लांट कर्ज और तनाव बढ़ा सकता है. उत्तर-पूर्व में इसे भूलकर भी न रखें बल्कि दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाकर सुख-संपन्नता पाएं.
ADVERTISEMENT


1/8
|
घर में पौधों का होना केवल सजावट नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है. खास तौर पर अमीर घरों और वास्तु सम्मत घरों में मनीप्लांट को विशेष स्थान दिया जाता . माना जाता है कि सही तरीके से लगा मनीप्लांट गरीबी और दरिद्रता को घर की चौखट से कोसों दूर रखता है.


2/8
|
अक्सर लोग हरियाली के लिए मनीप्लांट कहीं भी लगा देते हैं.लेकिन गलत दिशा में रखा यह पौधा फायदे की जगह भारी नुकसान करा सकता है. वास्तु के अनुसार, कुछ खास दिशाएं ऐसी हैं जहां मनीप्लांट रखने से कंगाली और तनाव बढ़ सकता है.
ADVERTISEMENT


3/8
|
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) का स्वामी बृहस्पति है जबकि शुक्र धन का कारक है. इन दोनों ग्रहों में शत्रुता होने के कारण इस दिशा में मनीप्लांट रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है जिससे घर की सुख-शांति भंग हो सकती है.


4/8
|
मनीप्लांट को घर की पूर्व या पश्चिम दिशा में लगाना भी अशुभ फल देता है. मान्यता है कि इन दिशाओं में पौधा रखने से व्यक्ति के मानसिक तनाव में वृद्धि होती है और घर के खर्च बेकाबू हो जाते हैं जिससे बजट हमेशा बिगड़ा रहता है.
ADVERTISEMENT


5/8
|
वास्तु के मुताबिक, मनीप्लांट लगाने के लिए सबसे शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) है.इस दिशा के देवता भगवान गणेश हैं और प्रतिनिधि शुक्र ग्रह हैं. यहां पौधा लगाने से सुख-संपन्नता बढ़ती है और आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलते हैं.


6/8
|
मनीप्लांट की देखभाल करते समय ध्यान रखें कि यह कभी सूखना नहीं चाहिए. यदि इसकी पत्तियां पीली पड़ जाएं या सूख जाएं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए. सूखा हुआ पौधा आर्थिक तंगी का संकेत माना जाता है इसलिए इसे नियमित पानी दें.
ADVERTISEMENT


7/8
|
मनीप्लांट बहुत तेजी से बढ़ता है. लेकिन इसकी बेलों को कभी भी जमीन पर नहीं लटकने देना चाहिए. वास्तु के अनुसार, जमीन छूती हुई बेलें धन के पतन का कारण बनती हैं. इन्हें हमेशा किसी धागे या डंडे के सहारे ऊपर की ओर चढ़ाना चाहिए.


8/8
|
जब मनीप्लांट सही दिशा (दक्षिण-पूर्व) में और सही देखभाल के साथ बढ़ता है तो घर में फालतू खर्च रुक जाते हैं. व्यक्ति का निवेश सही जगह होता है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है. यह पौधा आपकी मेहनत को बरकत में बदल देता है.
ADVERTISEMENT










