लेटेस्ट न्यूज़

कॉमेडी की दुनिया के फनकारों ने जब दोस्त और हास्य के किंग राजू श्रीवास्तव को किया याद

ADVERTISEMENT

साहित्य आजतक के मंच पर देश के कई मशहूर कॉमेडियनों ने दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) को याद किया. कई कॉमेडियनों ने इस दौरान…

social share
Google CTA

साहित्य आजतक के मंच पर देश के कई मशहूर कॉमेडियनों ने दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) को याद किया. कई कॉमेडियनों ने इस दौरान राजू श्रीवास्तव के साथ अपने किस्से सुनाए और उनके लिए शेरों शायरी भी की. इस दौरान सुनील पाल ने राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए कहा कि, मैं 27 साल उनके साथ रहा हूं. अगर आज वो होते तो कहते कि, भैया, मजाक-मजाक में बहुत लोग आ गए.

एहसान कुरैशी ने राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए कहा कि, राजू भैया कॉमेडी के भीष्म पितामह थे. उन्होंने कहा कि, साहित्य आजतक की ये महफिल, राजू भाई के नाम करता हूं और सबसे पहले कॉमेडी के जादूगर को सलाम करता हूं. राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए नवीन प्रभाकर ने कहा कि, राजू भाई, मेरे लिए शिक्षक की तरह थे. उन्होंने कहा कि, हंसी जब भी उमड़ेगी, राजू भाई वहां हमारे साथ होंगे.

सुरेश अलबेला ने भी साहित्य आजतक के मंच पर राजू श्रीवास्तव को याद किया. उन्होंने राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए कहा कि, हे ईश्वर आप तो स्वार्थी निकले, जो अपने चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हमारे हास्स सम्राट को ले गए. ऊपर दिए गए वीडियो में देखिए कि कैसे देश के प्रसिद्ध हास्य कलाकारों ने राजू श्रीवास्तव को याद किया.

Kanpur Tak: राजू श्रीवास्तव के ‘गुरु’ जॉनी भाई ने सुनाई कॉमेडी किंग की सबसे अलग कहानी