MLC चुनाव की आचार संहिता हटते ही UP की ब्यूरोक्रेसी में होंगे ‘बदलाव’, किनके होंगे तबादले?
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 गठन के बाद अब ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सूबे में 12 अप्रैल को जैसे ही…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 गठन के बाद अब ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सूबे में 12 अप्रैल को जैसे ही विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता खत्म होगी, वैसे ही जिलों से लेकर पंचम तल यानी मुख्यमंत्री कार्यालय तक में प्रशासनिक फेरबदल देखा जा सकेगा. सूबे में आईएएस, आईपीएस, पीसीएस और पीपीएस अफसरों के बड़ी संख्या में तबादले होने हैं, जिसकी रूप रेखा भी तैयार की जा रही और अब बस इंतजार चुनाव आचार सहिंता खत्म होने का है.