इलाहाबाद HC परिसर से मस्जिद हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का दखल देने से इनकार, जानिए मामला
Allahabad High Court Mosque Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में स्थित मस्जिद को हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाइकोर्ट के 2017 के फैसले…
ADVERTISEMENT

इलाहाबाद HC ने कोर्ट परिसर में स्थित एक मस्जिद को खाली करने के निर्देश दिया था. वक्फ मस्जिद हाईकोर्ट और यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की अर्जियां खारिज करते हुए जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को तीन महीने में मस्जिद हटाने की मोहलत देते हुए कहा कि अगर तब तक मस्जिद नहीं हटाई गई तो हाईकोर्ट सहित अधिकारियों के लिए ये विकल्प खुला होगा कि वे उसे अवैध निर्माण मानते हुए तत्काल हटा दें या गिरा दें.
