पीएम मोदी के जन्मदिन पर ट्रेंड हो रहा ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’, जानें क्या है पूरी कहानी
17 सितंबर यानी आज के दिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भव्य तरीके से मना रही है. इसके लिए बीजेपी 20…
ADVERTISEMENT

17 सितंबर यानी आज के दिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भव्य तरीके से मना रही है. इसके लिए बीजेपी 20 दिन तक एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी. जिसे ‘सेवा और समर्पण अभियान’ का नाम दिया गया है. वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर देशभर में पीएम मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है. इसके लिए बकायदा कुछ हैशटैग भी ट्रेंड करवाए जा रहे हैं, जिसमें प्रमुख रूप से #राष्ट्रीयबेरोजगारदिवस , #NationalUnemploymentDay , #मोदीरोजगारदो , #JumlaDiwas.