लेटेस्ट न्यूज़

‘इंगेजमेंट के समय तुम्हारी होने वाली पत्नी मेरे साथ कमरे में थी’, प्रेमी ने मंगेतर को दी धमकी

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां इंगेजमेंट के बाद मंगेतर को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां इंगेजमेंट के बाद मंगेतर को फोन कर लड़की के प्रेमी ने शादी तोड़ने की धमकी दी. साथ ही लड़की के प्रेमी ने उसके मंगेतर को फोन कर चार साल से अफेयर होने की भी बात कही. मिली जानकारी के अनुसार, लड़की के प्रेमी ने कहा, “जिस दिन तुम्हारी इंगेजमेंट चल रही थी, उस दिन तुम्हारी होने वाली पत्नी मेरे साथ कमरे में थी.” इसके बाद मंगेतर ने सबूत मांगा. सबूत देने के लिए प्रेमी ने दूल्हे को इंदौर से गोरखपुर बुला लिया. आरोप है कि यहां आने पर दूल्हे और उसके भाई को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा गया और गले से चेन भी छीन ली गई. जब दोनों भाई बेहोश हो गए तो प्रेमी वहां से भाग निकला. होश आने पर दोनों भाई शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.