नोएडा में अखिलेश बोले- ‘सपा की सरकार बनी तो जाति आधारित जनगणना कराएंगे’
Noida News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनने पर जाति आधारित…
ADVERTISEMENT

Noida News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनने पर जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी. उन्होंने नोएडा के सेक्टर-63 स्थित हजरतपुर-वाजितपुर गांव में पार्टी नेता दिवंगत राजपाल यादव की प्रतिमा का अनावरण किया. सपा प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाने की लगातार कोशिश कर रही है.