लेटेस्ट न्यूज़

असद के एनकाउंटर के बाद से अतीक की जुबान को ये क्या हो गया! पुलिस को दिए उल्टे-पुल्टे जवाब

Umesh Pal Murder Case Update: उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई बड़ी बाते कहीं हैं.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Umesh Pal Murder Case Update: उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई बड़ी बाते कहीं हैं. मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान उल्टा अतीक ने ही पुलिस से सवाल दाग दिए हैं. पुलिस रिमांड के दौरान अतीक ने सवाल पूछते हुए कहा कि ‘जिस मोबाइल से मैं और अशरफ बात करते थे वह मोबाइल मुझे दिखा दो, तब सारे सवालों के जवाब दूंगा. मेरा वह मोबाइल कहां है जिससे मैं साबरमती जेल के अंदर से बात कर रहा था.” दरअसल आरोप है कि उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचते वक्त अतीक और अशरफ दोनों आपस में जेल में रहते हुए फोन पर बातचीत करते थे. ऐसा कहा जा रहा है कि बेटे असद के एनकाउंटर के बाद से अतीक पुलिस से सही से बात नहीं करा रहा है और सवालों का सीधा जवाब भी नहीं दे रहा है.