लेटेस्ट न्यूज़

CWG 22: दिल्ली के लिए खेलने वाली दिव्या काकरान को UP में मिलेगा इनाम, जानें पीछे की कहानी

उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि हाल ही में संपन्न हुए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में सूबे के जिन 8 खिलाड़ियों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि हाल ही में संपन्न हुए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में सूबे के जिन 8 खिलाड़ियों ने देश के लिए पदक जीते हैं, उन्हें नकद इनाम और अन्य सुविधाओं से सम्मानित किया जाएगा. बता दें उत्तर प्रदेश के जिन 8 खिलाडियों को सम्मान मिलेगा उनमें प्रियंका गोस्वामी (पैदल चाल), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), मेघना सिंह (क्रिकेट), ललित उपाध्याय (हॉकी), विजय यादव (जूडो), दिव्या काकरान (पहलवान), अन्नू रानी (जेवलिन थ्रोअर) और वंदना कटारिया (हॉकी) का नाम शामिल है.