लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर घटना पर एसआईटी काम कर रही है, मजेस्ट्रियल जांच के भी आदेश: CM योगी

Kanpur Dehat Incident: कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत को दुखद करार देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Kanpur Dehat Incident: कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत को दुखद करार देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) जांच कर ही रहा है, साथ ही, मजेस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए गये हैं. सीएम योगी ने बुधवार को ट्वीट किया, “कानपुर की घटना दु:खद है. इसके लिए एसआईटी काम कर रही है. हमने मजेस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए हैं.”

उन्होंने एक निजी टीवी चैनल के वीडियो क्लिप भी ट्वीट के साथ संलग्न की है. इस वीडियो क्लिप में कानपुर में हुए हादसे पर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा,”घटना दुखद हैं, उसके लिए हमारी एक एसआईटी काम कर रही है. हमने मजेस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए हैं. पूरी रिपोर्ट का हमें इंतजार करना चाहिए. यह एक संवेदनशील मामला हैं, इस मामले में जो दूध का दूध पानी का पानी होगा, सबके सामने आ जाएगा.”

गौरतलब है कि सोमवार शाम कानपुर देहात जिले के रूरा थाना इलाके के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को एक अधेड़ उम्र की महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर अपनी झोपड़ी में खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)