लेटेस्ट न्यूज़

‘इस बात के लिए हमेशा याद किए जाएंगे मुलायम’, CM योगी ने जब तारीफों के पुल बांधे

Mulayam Singh Yadav News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mulayam Singh Yadav News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया. बुधवार को यह पुरस्कार ‘नेताजी’ के बेटे और सपा चीफ अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति भवन में ग्रहण किया. इस दौरान अखिलेश के साथ उनकी पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल भी मौजूद रहीं. वहीं, मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए जाने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया. अपने ट्वीट में सीएम योगी ने मुलायम सिंह यादव की तारीफ में पुल बांधे. सीएम योगी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ‘समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे.’