लेटेस्ट न्यूज़

आगरा के जिस लाल किले में औरंगजेब ने किया था छत्रपति शिवाजी का अपमान, उसमें हुआ अब ये बड़ा काम

Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा की विश्वदाय स्मारक लाल किले में छत्रपति शिवाजी का 393वां जन्मोत्सव धूमधाम तरीके से मनाया गया. यह वही आगरा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा की विश्वदाय स्मारक लाल किले में छत्रपति शिवाजी का 393वां जन्मोत्सव धूमधाम तरीके से मनाया गया. यह वही आगरा किला है, जहां सन 1666 में मुगल शासक औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी को पुरंदर संधि पर वार्ता के लिए छल से आगरा किले के दीवाने खास में बुलाकर अपमान किया था और कैद करने का फरमान सुनाया था. लेकिन मिर्जा राजा जयसिंह के तर्क सम्मत अनुरोध पर औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी को मिर्जा राजा जयसिंह को सौंप दिया था और कह दिया था कि अपनी हवेली में इन्हें नजरबंद रखना.