लेटेस्ट न्यूज़

आगरा: पूर्व BJP MLA को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाने के नाम पर युवक ने लगा दिया चूना, जानें

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व विधायक ही ठगी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व विधायक ही ठगी का शिकार हो गईं. दरअसल पूर्व विधायक के साथ महिला आयोग का अध्यक्ष बनाने के नाम पर ठगी की गई और उन्हें 2 हजार रुपये का चूना लगाया गया. पूर्व विधायक के भाई ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानिए पूरा मामला

दरअसल भाजपा की पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा ठगी का शिकार हो गईं. उनके साथ महिला आयोग का अध्यक्ष बनाने के नाम पर ठगी कई गई. मिली जानकारी के मुताबिक, 26 फरवरी को पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा के मोबाइल नंबर पर कॉल आई. कॉल करने वाले ने अपना नाम अजय चौहान बताया.

आरोप है कि कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि मैं सीएम ऑफिस से बोल रहा हूं. पूर्व विधायक को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया जाना है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा. ऑनलाइन 2 हजार का शुल्क देना होगा. पूर्व विधायक के भाई ने इस दौरान शख्स को 2 हजार रुपये भेज दिए. पूर्व विधायक के भाई का आरोप है कि युवक ने फिर कॉल किया और इस बार ज्यादा रकम जमा करने की बात कही. इस दौरान शख्स ने धमकी दी की अगर भुगतान नहीं किया तो तुम्हारा नुकसान करवा देंगे.

पुलिस से की शिकायत

इसके बाद पूर्व विधायक के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम यशवीर बताया जा रहा है. आरोपी यशवीर खंदौली थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का रहने वाला है.

पुलिस पूछताछ में आरोपी यशवीर ने बताया है कि वह इस तरह की फोन कॉल करके लोगों से ठगी करता है. इसी के माध्यम से वह अपना जीवन यापन कर रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है.