लेटेस्ट न्यूज़

शाहजहांपुर में अब ‘बाबू अली की जमीन पर विराजमान होंगे बजरंगबली’, जानें यह रोचक किस्सा

Shahjahanpur News: शहीदों की नगरी शाहजहांपुर स्वतंत्रता सैनानी अशफाकउल्ला खान और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की दोस्ती के लिए काफी मशहूर है. दोनों की दोस्ती…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Shahjahanpur News: शहीदों की नगरी शाहजहांपुर स्वतंत्रता सैनानी अशफाकउल्ला खान और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की दोस्ती के लिए काफी मशहूर है. दोनों की दोस्ती को लेकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की जाती है. अब इसी कड़ी में शाहजहांपुर के बाबू अली नामक शख्स ने हिंदू मुस्लिम एकता की एक और मिसाल दी है. उन्होंने अपनी 1 बीघा जमीन को बजरंगबली के मंदिर के लिए दान दिया है. उनका कहना है कि उन्होंने स्वेच्छा से बजरंगबली के मंदिर के लिए यह भूमि दी है.