लेटेस्ट न्यूज़

इकबाल अंसारी ने लड़ी थी बाबरी की लड़ाई, राम मंदिर उद्घाटन वाले उनके निमंत्रण पत्र में लिखी है ये बात

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में वादी रहे इकबाल अंसारी को शुक्रवार को 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ram Mandir Update: राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में वादी रहे इकबाल अंसारी को शुक्रवार को 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला. अंसारी ने कहा कि वह भव्य समारोह में शामिल होंगे. बता दें कि 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. इसके बाद 70 एकड़ में फैले इस मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा.