लेटेस्ट न्यूज़

अतीक-अशरफ मर्डर: शूटरों ने होटल में छिपा रखे थे मोबाइल, कर रहे थे रेकी, देखें वीडियो

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते शनिवार को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर (Atiq Ahmed Murder Case) हत्या कर…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते शनिवार को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर (Atiq Ahmed Murder Case) हत्या कर दी गई.वारदात को अंजाम देने वाले तीन हत्यारों को पुलिस ने मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया था. वहीं इस हत्याकांड को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की पूछताछ में शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या ने हत्याकांड से जुड़ी कई बातें बताई हैं. शूटर्स प्रयागराज में रेलवे स्टेशन के करीब होटल ‘STAY IN’ में रुके हुए थे और यही पर उसकी हत्या की साजिश रची गई.

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की साजिश प्रयागराज के ही होटल में रची गई थी. यूपी तक को होटल के मैनेजर मोहित श्रीवस्तव ने बताया कि, ‘हत्या से करीब 48 घंटे पहले यानि 13 अप्रैल की रात 8.30 बजे तीनों शूटर्स ने होटल में चेक इन किया था. तीनों शूटर्स होटल में कमरा नंबर 203 में रुके थे.’ वहीं पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि, तीनों शूटर्स होटल से रेकी के लिए निकलते थे. तीनों ही शूटर्स एक-एक करके कमरे से निकलते थे. शूटर्स 13 अप्रैल की शाम से अतीक और अशरफ का पीछा कर रहे थे.’

SIT ने होटल से बरामद किया ये सामान

बता दें कि SIT ने होटल में छिपाए गए शूटरों के 2 मोबाइल फोन और एक चार्जर बरामद किया है. लेकिन मोबाइल में कोई सिम नहीं मिली. होटल के कमरे से बरामद मोबाइलों में एसआईटी को पुराने नंबर भी मिले हैं, जिसकी सीडीआर निकलवाई जा रही है. पुलिस आरोपियों के नंबर की सीडीआर से उनके आपस में बातचीत का डाटा तैयार कर रही है. पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर साजिश में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंच सकती है. दरअसल, पूछताछ में शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या ने एसआईटी का यह जानकारी दी थी कि प्रयागराज में रेलवे स्टेशन और खुल्दाबाद थाने के बीच स्थित होटल में ठहरे हुए थे.