अखिलेश यादव का निर्देश- रामचरितमानस या अन्य किसी धार्मिक मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं करेगी सपा
UP Political News: समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को लेकर रविवार को सपा कार्यालय में बैठक…
ADVERTISEMENT

UP Political News: समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को लेकर रविवार को सपा कार्यालय में बैठक बुलाई. मिली ताजा जानकारी के अनुसार, ये बैठक अब खत्म हो चुकी है. आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के विधायकों की डेढ़ घंटे चली इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महाचिव शिवपाल सिंह यादव और विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने अध्यक्षता की. डेढ़ घंटे चली बैठक के बाद बाहर निकले विधायकों ने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी सरकार को घेरने का काम करेगी. वहीं, यह भी पता चला है कि सपा चीफ अखिलेश यादव के निर्देश के बाद रामचरितमानस या अन्य किसी धार्मिक मुद्दे पर सपा कोई चर्चा नहीं करेगी.