गार्जियन, प्रतिद्वंदी और अब साथी: चाचा शिवपाल और अखिलेश के रिश्ते की दिलचस्प कहानी
16 दिसंबर 2021. समाजवादी पार्टी (एसपी) चीफ अखिलेश यादव अपने चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव से मिलने उनके लखनऊ स्थित…
ADVERTISEMENT

16 दिसंबर 2021. समाजवादी पार्टी (एसपी) चीफ अखिलेश यादव अपने चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव से मिलने उनके लखनऊ स्थित घर पहुंचते हैं. कुछ ही पलों में यह बात मीडिया की बड़ी खबर बन जाती है और इस मुलाकात को लेकर अटकलों का दौर तेज हो जाता है. यह अटकलबाजी ज्यादा वक्त तक जिंदा रह पाती, उससे पहले ही अखिलेश ने मुलाकात खत्म होने के बाद ट्वीट कर एक बड़ा ऐलान किया.