डिंपल यादव थीं स्वामी प्रसाद मौर्या के इस्तीफे की वजह? बयानों को 'निजी' बताने पर नाराजगी
ADVERTISEMENT
लोकसभा चुनाव होने में अब केवल कुछ ही महिनों का वक्त बचा है पर इससे पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं.
Uttar Praesh News : लोकसभा चुनाव होने में अब केवल कुछ ही महिनों का वक्त बचा है पर इससे पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं. सोमवार को जहां सपा गठबंधन से जयंत चौधरी ने अपना नाता तोड़ा तो वहीं मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल से अखिलेश यादव को एक के बाद एक बड़ा झटका दिया. सबसे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देकर दिया तो पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट को वोट ना देने की बात कही.

