लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार पर प्रियंका ने बोला हमला, पूछा- ‘किसके आदेश पर हुआ था किसानों का अपमान’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को निशाने पर लिया है. प्रियंका ने कहा…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को निशाने पर लिया है.

प्रियंका ने कहा है, ”चुनाव आते ही मुकदमे वापस लेने का नाटक करने वाली सरकार को बताना चाहिए कि किसानों का अपमान किसके आदेश पर किया गया था?”

प्रियंका ने कहा, ”जब यूपी सरकार पराली जलाने के लिए किसानों के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार कर रही थी, उस वक्त कांग्रेस ने कहा था कि किसान का धान-कानूनी और पराली-गैरकानूनी कैसे?”

दरअसल योगी सरकार ने किसानों के खिलाफ परली और पराली जलाने के संबंध में दर्ज 868 केस को वापस लिए जाने का निर्देश जारी किया है.

2022 के यूपी चुनाव से पहले सत्तारूढ़ बीजेपी किसानों को साधने की हर संभव कोशिश करती दिख रही है. पार्टी 18 सितंबर को लखनऊ में किसान सम्मेलन भी करेगी.