लेटेस्ट न्यूज़

उपचुनाव में जीते उम्मीदवारों को CM योगी ने दी बधाई, रामपुर में BJP की जीत पर कही ये बात

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा, रामपुर सदर विधानसभा और खतौली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे गुरुवार को सामने आए. उपचुनाव के नतीजों के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा, रामपुर सदर विधानसभा और खतौली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे गुरुवार को सामने आए. उपचुनाव के नतीजों के मुताबिक, रामपुर सदर विधानसभा सीट बीजेपी के खाते में गई है, जबकि मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है और खतौली विधानसभा सीट पर सपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी ने विजय पताका फहराया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन उपचुनावों में विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई. भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर की सीट पर पहली बार विजय प्राप्त की है, इसके लिए श्री आकाश सक्सेना समेत रामपुर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं जनता-जनार्दन के प्रति आभार.”

गौरतलब है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव, रामपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी के आकाश सक्सेना और खतौली विधानसभा सीट से रालोद के मदन भैया ने जीत हासिल की है.

मैनपुरी उपचुनाव: अखिलेश ने दिया शिवपाल यादव को सपा का झंडा, प्रसपा का सपा में हुआ विलय