लेटेस्ट न्यूज़

‘राजपाट चला जाता है तो लोग डिस्टर्ब हो जाते हैं’ -अखिलेश यादव पर भड़के ब्रजेश पाठक

UP Budget session: यूपी विधानसभा में बजट सत्र का आज चौथा दिन काफी गहमागहमी वाला रहा. विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Budget session: यूपी विधानसभा में बजट सत्र का आज चौथा दिन काफी गहमागहमी वाला रहा. विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला तो सरकार ने भी उसपर पलटवार किया. विधानसभा में बृहस्पतिवार को उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के सदस्यों के विरोध प्रदर्शन की निंदा की और कहा कि सपा मुखिया ने इसपर जो कुछ भी बोला वह झूठ का पुलिंदा है.