ममता बनर्जी के कैंडिडेट जहांगीर खान की फालता सीट पर चल रही थी वोटिंग, तब वहां यूपी के IPS अजय पाल शर्मा क्या करते दिखे
IPS Ajay Pal Sharma News: पश्चिम बंगाल के फलता में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान यूपी के IPS अजय पाल शर्मा विवेकानंद हाई स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे. जहांगीर खान की सीट पर भारी सुरक्षा बल तैनात.
ADVERTISEMENT

IPS Ajay Pal Sharma
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का रण आज चरम पर है. सबकी नजरें दक्षिण 24 परगना की हॉट सीट फालता पर टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान चुनाव मैदान में हैं. लेकिन इस चुनावी शोर के बीच आज फालता की सड़कों और पोलिंग बूथों पर एक अलग ही हलचल दिखी. यह हलचल थी यूपी कैडर के 'दबंग' आईपीएस और चुनाव आयोग के पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा की.