खेला हम खत्म करेंगे... ममता बनर्जी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अब यूपी के IPS अजय पाल शर्मा को दी चेतावनी!
IPS Ajay Pal Sharma News: यूपी के IPS अजय पाल शर्मा की चेतावनी पर TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने पलटवार किया है. जहांगीर ने कहा कि पिक्चर अभी बाकी है और वे सीआरपीएफ से नहीं डरते.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में जहांगीर खान और IPS अजय पाल शर्मा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मैदान में उत्तर प्रदेश के IPS अजय पाल शर्मा और टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच की जंग अब और भी तीखी हो गई है. यूपी के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात IPS अजय पाल शर्मा की सख्त चेतावनी के बाद अब टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने बेहद आक्रामक अंदाज में पलटवार किया है. जहांगीर खान ने फिल्मी लहजे में आईपीएस अधिकारी को चुनौती देते हुए साफ कहा है कि 'खेला' उन्होंने शुरू किया है, लेकिन खत्म हम करेंगे. इस जुबानी जंग ने फलता विधानसभा क्षेत्र के सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.