UPTak Baithak Logo

वाराणसी: मस्जिद में नमाज के वक्त यहां 5 बार बजेगा हनुमान चालीसा, लाउडस्पीकर लगाए गए

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर के जरिए हनुमान चालीसा के पाठ करने जैसा मामला अब धर्म की नगरी काशी में भी आ पहुंचा है. वाराणसी में श्री…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर के जरिए हनुमान चालीसा के पाठ करने जैसा मामला अब धर्म की नगरी काशी में भी आ पहुंचा है. वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन की ओर से अजान के वक्त तेज आवाज में हनुमान चालीसा के पाठ को छतों से बजाना शुरू हो चुका है. वाराणसी के साकेत नगर इलाके में आंदोलन के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने अपने घर से इसकी शुरुआत कर दी है. उन्होंने बताया है कि अजान के हर वक्त इसी तरह से लाउडस्पीकर के जरिए हनुमान चालीसा को बजाया जाएगा. सुधीर सिंह के अनुसार, “हमारा मकसद हिंदू-मुस्लिम सौहार्द को बिगाड़ना नहीं है, लेकिन इस सौहार्द को बनाए रखने का ठेका सिर्फ हिंदुओं ने ही नहीं ले रखा है.”