UP में मेडिकल कॉलेज की बदहाली के सबूत लेकर आ गईं रागिनी सोनकर, विधानसभा में ही किया फैक्ट चेक!
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र का आगाज सोमवार को हो चुका है. इस मानसून सत्र की कार्यवाही की शुरुआत में काफी हंगामे के साथ हुई.
ADVERTISEMENT

ragini sonkar
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र का आगाज सोमवार को हो चुका है. इस मानसून सत्र की कार्यवाही की शुरुआत में काफी हंगामे के साथ हुई. वहीं सत्र में जौनपुर के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी विधायक रागिनी सोनकर ने योगी सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर एक के बाद एक कई सवाल खड़े किए. विधायक रागिनी सोनकर ने प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के सामने कई मुद्दों को उठाया.