लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या दिवस पर कांग्रेस ने काले कपड़े में प्रदर्शन कर रामभक्तों का किया अपमान: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं द्वारा काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं द्वारा काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि आज 5 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि आज के दिन ही श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर निर्माण का शुभारंभ हुआ था.

सीएम योगी ने कहा,

“यह सोचने वाली बात है कि कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने का दिन आज का ही क्याें चुना, जबकि रोजाना प्रदर्शन सामान्य कपड़ों में होता था. यह सभी राम भक्त और राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन में बलिदान देने वालाें का अपमान है. इसके साथ ही यह सुप्रीम कोर्ट का अपमान है और कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगना चाहिए.”

योगी आदित्यनाथ

बता दें कि कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कई खाद्य वस्तुओं को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे में लाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया, जिसके बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया. पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुए नेताओं ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे.

‘आज है अयोध्या दिवस’

वहीं मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “आज अयोध्या दिवस है, सैकड़ों वर्षों से हर भारतीय जन मानस को इस दिवस का इंतजार था. श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के कार्य के शुभारंभ का दिन भारत के लोकतंत्र को सम्मान देने वाला दिवस है. भारत की न्यायपालिका की ताकत को दुनिया के सामने अहसास कराने वाला दिवस है. यानी भारत के उच्चतम न्यायालय के सम्मान का दिवस है.”

सीएम योगी ने आगे कहा,

“सैकड़ाें वर्षों से हर भारतीय को इस दिन की तमन्ना थी. हर आस्थावान भारतीय इस दिवस का इंतजार कर रहा था. उन सबके मन में एक ही भाव था कि भारत की आस्था का सम्मान हो माननीय उच्च्तम न्यायालय के फैसले से एक समान अनुमति मिली, जिसके बाद पांच अगस्त 2020 को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ. प्रात: काल से ही अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालुजन आकर अपनी आस्था वहां व्यक्त कर रहे हैं. इस दिवस पर भारत की आस्था को अपमानित करने वाले कांग्रेस के नेताओं का आचरण अत्यन्त निंदनीय है. यह अयोध्या दिवस का अपमान है.”

योगी आदित्यनाथ

अमरोहा: गौशाला में 25 गायों की मौत, सीएम योगी ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा