UP उपचुनाव के संग्राम ने बढ़ाई हलचल, सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस ने सपा को दिखाए तेवर, इतने सीटों पर ठोका दावा
UP Assembly Byelection 2024 : उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को सूबे की राजनीति में एक काफी हलचल देखते को मिल रही है. सभी पार्टियों के लिए यूपी में 10 सीटों पर होने वाला उपचुनाव बहुत मायने रखता है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi (Photo/PTI File)
UP Assembly Byelection 2024 : उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को सूबे की राजनीति में एक काफी हलचल देखते को मिल रही है. सभी पार्टियों के लिए यूपी में 10 सीटों पर होने वाला उपचुनाव बहुत मायने रखता है. लोकसभा चुनाव के बाद होने वाले इस उपचुनाव को यूपी चुनाव 2027 का सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. एक तरफ सपा और भाजपा ने इसके लिए अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं तो दूसरी तरफ बसपा और कांग्रेस भी अपनी पार्टी की कुंद हो चुकी धार को तेज करने में जुटे हुए हैं. वहीं उपचुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेताओं का बड़ा बयान सामने आया है. सपा के साथ गठबंधन में कांग्रेस 5 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है.