बात कश्मीर की हो रही थी, बीच में आया राजा भैया वाला सवाल तो गजब का जवाब दे गए अखिलेश यादव
UP News: अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की है, जिसके बाद सपा चीफ और रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का रिश्ता चर्चाओं में आ गया है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Raja Bhaiya
Akhilesh Yadav On Raja Bhaiya: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में भारी गुस्सा है. राजनीतिक दलों के नेता भी इस घटना पर अपना-अपना बयान जारी कर रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं. समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और यूपी के बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का भी रिएक्शन आतंकियों के कायराना हमले पर आया है.