UPTak Baithak Logo

जनता का ध्यान भटकाने के लिए BJP सरकार इन्वेस्टर समिट का आयोजन कर रही: स्वामी प्रासाद मौर्य

UP Political News: रामचरितमानस की एक चौपाई का विरोध कर सुर्खियों में आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी पर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: रामचरितमानस की एक चौपाई का विरोध कर सुर्खियों में आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. अभी शनिवार देर शाम लखनऊ से वाराणसी जाते समय जौनपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मौर्य ने जमकर भाजपा को निशाने पर लिया. इस दौरान उन्होंने भाजपा को ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ और लखनऊ में चल रहे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को छलावा बताया. इसके साथ ही रामचरितमानस विवाद पर मौर्य ने कहा कि ‘मेरी लड़ाई महिलाओं, दलितों, पिछड़ों को न्याय दिलाने तक जारी रहेगी.’