UPTak Baithak Logo

बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने जौनपुर से किया सियासी जंग का ऐलान, चुनाव लड़ेंगे तो किसका नुकसान?

जौनपुर लोकसभा सीट से जैसे ही भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नाम ऐलान किया, तभी बाहुबली धनंजय सिंह भी मैदान में आ गए. दरअसल पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह ने जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Jaunpur
धनंजय सिंह
social share
Google CTA

Jaunpur News: भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटोंं पर अपने उम्मीदवार उतारकर अपने पत्ते खोल दिए हैं. भाजपा ने जौनपुर लोकसभा सीट से कृपाशंकर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि जैसे ही भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नाम ऐलान किया, तभी बाहुबली धनंजय सिंह भी मैदान में आ गए. दरअसल पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह ने जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.