Sambhal Violence: तुझ को कितनों का लहू चाहिए...संभल जामा मस्जिद मामले पर बोले असदुद्दीन ओवैसी
Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के जिला संभल में जामा मस्जिद के सर्वे पर हंगामा हो गया है. मस्जिद का सर्वे के दौरान पुलिस और भीड़ से टकराव हो गया.
ADVERTISEMENT

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी. (फाइल फोटो)
Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के जिला संभल में जामा मस्जिद के सर्वे पर हंगामा हो गया है. मस्जिद का सर्वे के दौरान पुलिस और भीड़ से टकराव हो गया. इल्जाम है कि पुलिस पर भीड़ ने पत्थर फेंका. इसके बाद संभल में 3 कारों समेत कई बाईकों में आग लगा दी गई. हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई पुलिसकर्मी घायल हैं. इस घटना पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया देते हुए यूपी पुलिस की कड़ी निंदा की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
