Gonda News: गोण्डा में होमगार्ड भर्ती शुरू, एसपी ने किया निरीक्षण, पारदर्शी प्रक्रिया के दिए निर्देश
Gonda Home Guard Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश होमगार्ड सीधी भर्ती-2025 के तहत गोण्डा में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भर्ती स्थल का निरीक्षण कर पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. सीसीटीवी निगरानी में पूरी प्रक्रिया संचालित होगी.
ADVERTISEMENT

गोण्डा में होमगार्ड भर्ती शुरू, एसपी ने किया निरीक्षण, पारदर्शी प्रक्रिया के दिए निर्देश
Gonda Home Guard Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश होमगार्ड सीधी भर्ती-2025 के तहत जनपद गोण्डा में अभिलेखों की संवीक्षा (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई. भर्ती प्रक्रिया का पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन पहुंचकर निरीक्षण किया और निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से भर्ती संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
