सहारनपुर कांग्रेस MP इमरान मसूद ने की योगी सरकार की खूब तारीफ, यूपी की सियासत में हलचल तेज
UP Politics: सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार की तारीफ कर दी है. इमरान मसूद ने योगी सरकार की तारीफ करके यूपी की सियासत में हलचल तेज कर दी है.
ADVERTISEMENT

Imran Masood, Yogi Adityanath
UP Politics: सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस सांसद ने योगी सरकार की तारीफ की है. इमरान मसूद ने बिजली यानी लाइट को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ कर दी है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि इतनी भीषण गर्मी में भी यूपी में बिजली सही तरीके से आई है और बिजली विभाग के कर्मियों ने लगातार काम किया है. इमरान मसूद ने कहा है कि अगर कोई सकारात्मक काम हुआ है, तो उसकी तारीफ करनी चाहिए.