UPTak Baithak Logo

हापुड़ पहुंचे रालोद चीफ जयंत चौधरी ने ‘INDIA’ छोड़ NDA में जाने और किसान आंदोलन को लेकर ये बोला

राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी हापुड़ पहुंचे हैं. यहां उन्होंने अपने एनडीए में शामिल होने, विपक्षी गठबंधन छोड़ने और किसान आंदोलन कर लेकर बात की है.

ADVERTISEMENT

Jayant Chaudhary
जयंत चौधरी
social share
Google CTA

Jayant Chaudhary in Hapur: राष्ट्रीय लोकदल यानी रालोद (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी विपक्षी ‘INDIA’ गठबंधन से अलग हो गए हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही जयंत चौधरी भाजपा नीत एडीए में जाने का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं. चर्चाएं हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जयंत ने विपक्षी गठबंधन से दूरी बना ली और एनडीए में जाने का फैसला ले लिया? जबकि कुछ दिन पहले सपा और रालोद के बीच गठबंधन का ऐलान खुद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने किया था. अब इसी को लेकर रालोद चीफ का बयान सामने आया है.