लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर उपचुनाव: आजम खान के गढ़ में खिला कमल, हुआ बड़ा उलटफेर, आकाश को मिली जीत

Rampur Byelection: उत्तर प्रदेश में रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है. यहां समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Rampur Byelection: उत्तर प्रदेश में रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है. यहां समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के गढ़ में भाजपा जीत गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार आसिम राजा को 33,702 मतों से हराया है.

बता दें कि 31वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 78,269  वोट मिले तो वहीं सपा उम्मीदवार आसिम राजा को 47,111 वोट मिले थे.

जीत के बाद ये बोले आकाश

जीत के बाद आकाश सक्सेना ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने आज मिलकर रामपुर में इतिहास रचा है. जिस विश्वास के साथ जनता ने मुझें चुना हैं, मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा. रामपुर का खोया हुआ सम्मान पहले वापस दिलाना है. रामपुर में उद्योगों के लिए काम करेंगे.

सपा ने लगाया था आरोप

रामपुर में काउंटिंग के बीच सपा ने ट्वीट कर कहा, “रामपुर में प्रशासन की तिकड़मबाजी फिर शुरू, सुचना मिल रही है कि मतगणना स्थल पर मीडिया को जानकारी देना बंद कर दिया गया है. संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतगणना हो सुनिश्चित.”

आसिम राजा ने किया था ये दावा

आपको बता दें कि 16 राउंड तक सपा उम्मीदवार आसिम राजा ने जीत का दावा किया था. उन्होंने कहा था कि अभी आधी गिनती हुई है. हम जीतेंगे.

कॉउंटिंग के बीच सपा ने ट्वीट कर कहा, “रामपुर में प्रशासन और पुलिस के अत्याचार के बावजूद समाजवादी पार्टी आगे.”

गौरतलब है कि हेट स्पीच मामले में आजम खान की विधायकी जाने के बाद रामपुर में उपचुनाव हुआ था.

रामपुर: आजम खान के बेटे और सपा MLA अब्दुल्ला ने दी जान से मारने की धमकी? केस दर्ज