अखिलेश के लिए ‘ऑल इज वेल’ बोलकर भी राजभर ने कसा तंज, योगी से पुरानी मुलाकात की दिलाई याद
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) एक साथ मिलकर लड़ने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और सुहेलदेव भारतीय…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) एक साथ मिलकर लड़ने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. दरअसल, रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव (Rampur-Azamgarh By-election) में सपा को मिली करारी हार के बाद राजभर, अखिलेश पर तीखा प्रहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. वहीं, मंगलवार एक प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश ने भी राजभर पर पलटवार किया. राजभर की सलाह के बारे में पूछे गए एक सवाल पर सपा प्रमुख ने स्पष्ट कहा, “समाजवादी पार्टी को किसी की सलाह की जरूरत नहीं है.”