लेटेस्ट न्यूज़

होता है तो हो जाए एनकाउंटर पर करो ये काम! शाइस्ता को लेकर राजभर ने दिया ये जवाब

Atiq Ahmed News: प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद सूबे में राजनीति तेज हो गई है. आपको…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Atiq Ahmed News: प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद सूबे में राजनीति तेज हो गई है. आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी भी फरार चल रही है. पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है. मगर इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने अतीक की पत्नी शाइस्ता पर एक विवादित बयान दिया है. राजभर ने शाइस्ता के एनकाउंटर की आशंका जताते हुए कहा कि ‘भागने से क्या होगा? डंटकर मुकाबला करना चाहिए. देश की आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से क्या महिलाएं नहीं मारी गई थीं?’

ओपी राजभर ने शाइस्ता परवीन को लेकर कहा, “हो जाए एनकाउंटर. कोर्ट में हाजिर होना चाहिए. चाहे महिला हो या पुरुष, अगर आपराधिक मुकदमा लिखा हुआ है, तो कोर्ट में हाजिर होकर जमानत करानी चाहिए.”

राजभर ने बताया आरोपियों की जान को खतरा

आपको बता दें कि पुलिस ने अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और मोहित उर्फ शनी को गिरफ्तार किया है. वहीं, अब राजभर ने इन तीनों की मौत की आशंका जता दी है. राजभर ने कहा, “बड़ा माफिया मारा गया है और अब पकड़े गए तीनों आरोपी बड़ा राज न खोल दें, इसलिए उन्हें भी खतरा है.”

मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी गुरुवार को SIT की टीम क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी. इस दौरान तीनों आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर ले जाया जा सकता है. इस दौरान एसटीएफ यह समझने की कोशिश करेगी कि कैसे तीनों आरोपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अतीक और अशरफ को मारा.